Monday, October 4, 2010

उसने कहा था : मिलान कुंदेरा

1 - लगातार तेज होते जा रहे संगीत की वजह से लोग बहरे होते जा रहे हैं | लेकिन चूँकी वो बहरे होते जा रहे हैं, इसे और तेज बजाना पड़ रहा है | 
2 -  भूमिकाएं छोटी नहीं होतीं | अभिनेता छोटे होते हैं | 
3 - खुशी दोहराव की हसरत है | 
4 - दो लोगों के आपसी लगाव को आप एक-दूसरे से बोले गए शब्दों की संख्या से नहीं माप सकते | 
5 - प्रेमियों, शुरुआत के उन खतरनाक दिनों में सावधान रहो ! अगर तुमने एक बार बिस्तर तक नाश्ता पहुंचा दिया तो हमेशा ऐसा करना पड़ेगा | अन्यथा प्रेम के ख़त्म होने और विश्वासघात का आरोपी बनाने के लिए तैयार रहो | 
6 - लक्षणा खतरनाक होती हैं | ये छेड़-छाड़ के लिए नहीं हैं | एक अकेली लक्षणा प्यार को जन्म दे सकती है | 
7 - हिंसा के बिना शारीरिक प्यार की कल्पना भी नहीं की जा सकती | 
8 -  तकदीर से औरतों के पास, घटना के बाद अपने कार्य का मतलब बदल लेने का करिश्माई हुनर होता है | 
9 - प्यार एक सतत पूछताछ है | प्यार की इससे बेहतर परिभाषा मैं नहीं जानता | 
10 - हाँ तुम्हारे बारे में यह सर्वज्ञात तथ्य है | मौत की तरह तुम भी सबकुछ छीन लेते हो | 
11 - एकांत निगाहों की प्यारी अनुपस्थिति है | 
12 - प्यार या तो दीवानापन है या कुछ भी नहीं | 
13 - महान उपन्यास हमेशा अपने लेखकों से कुछ ज्यादा बुद्धिमान होते हैं | 
14 - सबसे भोले सवाल ही सबसे संजीदा होते हैं | 
15 - कला तर्कातीत स्रोतों से ही उत्पन्न होती है | 
16 - सत्ता के विरुद्ध व्यक्ति का संघर्ष दरअसल भूल गए के खिलाफ याद आने का संघर्ष है | 

(अनुवाद : मनोज पटेल)

1 comment:

  1. khushi..........dohraav ki hasrat hai..........so udaas bhi karti hai.........

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...